Return to Video

पनामा पेपर्स ने उजागर किया सबसे बडा घोटाला| अब क्या?

  • 0:02 - 0:05
    [३ अप्रैल २०१६ को इतिहास का
    सबसे बड़ा आंकड़ों का खुलासा हुआ।]
  • 0:05 - 0:09
    [पनामा कागजातों ने अपतटीय खातों में
    भारी मात्रा में पैसा छुपा रहे ]
  • 0:09 - 0:12
    [अमीर रसूखदार
    लोगों का पर्दा फाश किया ]
  • 0:12 - 0:15
    [इसका क्या अर्थ है?]
  • 0:15 - 0:21
    [हमने ग्लोबल विटनेस के रॉबर्ट पाल्मर
    को विवरण के लिए बुलाया।]
  • 0:21 - 0:26
    इस सप्ताह पनामा स्थित एक लॉ फर्म
    मोसाक फोंसेका
  • 0:26 - 0:29
    से लीक होने वाले १ करोड़ १० लाख दस्तावेजों
  • 0:29 - 0:34
    के बारे में बे इंतहा कहानियां आ रही हैं।
  • 0:34 - 0:39
    पनामा दस्तावेज़ों के खुलासे ने
  • 0:39 - 0:42
    गोपनीय अपतटीय संसार को बेनकाब कर दिया है।
  • 0:42 - 0:47
    हमें एक अंतर्दृष्टि मिलती है कि कैसे बैंक,
    वकील और ग्राहक
  • 0:47 - 0:49
    मोसाक फोंसेका जैसी कंपनियों
    के पास जाते हैं
  • 0:49 - 0:51
    और कहते हैं," हमें एक गुमनाम कंपनी चाहिए,
  • 0:51 - 0:53
    क्या आप हमें दे सकते हैं?"
  • 0:53 - 0:55
    तो आपको वास्तव में ईमेल दिखती हैं,
  • 0:55 - 0:57
    संदेशों का आदान प्रदान दिखता है,
  • 0:57 - 1:00
    आपको यह भी पता चलता है कि
    यह सारी प्रक्रिया कैसे चलती है,
  • 1:00 - 1:01
    कैसे इसका प्रचालन होता है।
  • 1:01 - 1:05
    इस सबसे कुछ तात्कालिक नतीजे
    सामने आ ही चुके हैं।
  • 1:05 - 1:08
    आइसलैंड के प्रधान मंत्री ने
    अपना इस्तीफा दे दिया है।
  • 1:08 - 1:09
    हमें यह भी खबर मिली है कि
  • 1:09 - 1:14
    क्रूर सीरियाई तानाशाह बशर अल- असद
    के एक मित्र
  • 1:14 - 1:17
    की भी अपतटीय कंपनियां हैं।
  • 1:17 - 1:22
    ऐसे भी आरोप हैं कि २ अरब
    डॉलर के मौद्रिक चिन्ह
  • 1:22 - 1:26
    जो रुसी प्रधान मंत्री व्लादीमिर पुतिन
    तक जाते हैं
  • 1:26 - 1:29
    उनके करीबी बचपन के दोस्त के हैं
  • 1:29 - 1:31
    जो एक मशहूर चेलो वादक है।
  • 1:31 - 1:34
    और वहां पर और भी बहुत से अमीर
    व्यक्ति मिलेंगे
  • 1:34 - 1:38
    और अन्य जो आने वाली कहानियों
    और अगले दस्तावेज़ों के संग्रह
  • 1:38 - 1:40
    को लेकर बेचैन होंगे।
  • 1:40 - 1:45
    यह एक जासूसी सनसनीखेज कहानी
    के कथानक जैसा लगता है
  • 1:45 - 1:46
    या एक जॉन ग्रीशम उपन्यास जैसा।
  • 1:46 - 1:50
    यह आपसे, मुझसे, और आम लोगों से
    बहुत दूर प्रतीत होता है।
  • 1:50 - 1:53
    हम इसके बारे में चिंता क्यों करें?
  • 1:53 - 1:57
    किन्तु सच तो यह है की यदि अमीर
    और रसूखवान लोग
  • 1:57 - 2:00
    अपना धन तट से दूर रख सकते हैं
  • 2:00 - 2:02
    और वह कर नहीं देते जो उन्हें देने चाहिए,
  • 2:02 - 2:07
    उसका अर्थ है कि अत्यावश्यक सेवाओं
    जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों
  • 2:07 - 2:10
    के लिए कम पैसा बचेगा।
  • 2:10 - 2:12
    और उसका प्रभाव हम सब पर पड़ेगा।
  • 2:12 - 2:15
    अब, मेरी संस्था ग्लोबल विटनेस के लिए,
  • 2:15 - 2:19
    यह बेनकाबी अभूतपूर्व है।
  • 2:19 - 2:24
    हमारे पास संसार का संचार माध्यम
    और राजनीतिक नेता
  • 2:24 - 2:28
    बात कर रहे हैं कि कैसे व्यक्ति
    अपतटीय गोपनीयता का इस्तेमाल करके
  • 2:28 - 2:31
    अपनी संपत्ति को छुपा रहे हैं --
  • 2:31 - 2:35
    वह सब जो हम पिछले दस वर्षों
    से बेनकाब करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • 2:35 - 2:37
    मुझे लगता है कि बहुत से लोगों को
  • 2:37 - 2:40
    यह सारा संसार भ्रामक और
    चौंकाने वाला लगता है।
  • 2:40 - 2:45
    और मुश्किल है समझ पाना कि यह
    अपतटीय संसार कैसे चलता है।
  • 2:45 - 2:47
    मैं इसे एक रूसी गुड़िया
    की तरह सोचता हूँ।
  • 2:47 - 2:51
    तो आप एक कंपनी रख सकते हैं
    दूसरी कंपनी के अंदर,
  • 2:51 - 2:53
    जो एक अन्य कंपनी के अंदर है,
  • 2:53 - 2:58
    जिससे कि यह समझना लगभग मुश्किल हो जाये
  • 2:58 - 3:00
    कि इन संरचनाओं के पीछे कौन है।
  • 3:00 - 3:03
    यह बहुत मुश्किल हो सकता है
    कानून प्रवर्तन
  • 3:03 - 3:06
    या कर प्राधिकरण, पत्रकार,
    सभ्य समाज के लिए
  • 3:06 - 3:08
    समझ पाना कि क्या हो रहा है।
  • 3:08 - 3:10
    मुझे लगता है कि यह रोचक है
  • 3:10 - 3:13
    और संयुक्त राज्य में इस मामले की
    रिपोर्ट बहुत कम की गयी है।
  • 3:13 - 3:17
    और शायद इसका कारण है कि कुछ
    प्रमुख अमरीकी व्यक्ति
  • 3:17 - 3:21
    इस घोटाले में सामने नहीं आये हैं।
  • 3:21 - 3:25
    यह इसलिए नहीं है कि कोई भी
    अमीर अमरीकी अपना धन
  • 3:25 - 3:28
    तट से दूर छुपा कर नहीं रख रहे हैं।
  • 3:28 - 3:32
    यह केवल इसलिए है कि
    अपतटीय का कार्य कुछ इस तरह से चलता है,
  • 3:32 - 3:36
    मोसाक फोंसेका के पास
    कम अमरीकी ग्राहक हैं।
  • 3:36 - 3:39
    मेरे ख्याल से यदि हम केमन द्वीप
    की लीक देखें
  • 3:39 - 3:43
    या डेलावेर या व्योमिंग या नेवाडा,
  • 3:43 - 3:48
    आपको काफी ज्यादा मामले दिखेंगे
    अमरीकियों से जुड़े हुए।
  • 3:48 - 3:54
    वस्तुतः, बहुत से अमरीकी राज्यों में
    आपको कम सूचना चाहिए,
  • 3:54 - 3:58
    आपको कंपनी प्राप्त करने के लिए
    कम सूचना देनी होती है
  • 3:58 - 4:01
    जबकि पुस्तकालय का कार्ड लेने
    के लिए ज्यादा।
  • 4:01 - 4:07
    इस प्रकार की गोपनीयता की वजह से
    स्कूल जिलों के कर्मचारी
  • 4:07 - 4:09
    स्कूली बच्चों को ठग रहे हैं।
  • 4:09 - 4:15
    घोटाला करने वाले कमज़ोर निवेशकों
    को ठग सके हैं।
  • 4:15 - 4:18
    यह व्यवहार है जो हम
    सभी को प्रभावित करता है।
  • 4:18 - 4:20
    अब, ग्लोबल विटनेस में,
  • 4:20 - 4:23
    हम देखना चाहते थे कि यह वास्तव में
    व्यवहारिक रूप में कैसा दिखेगा?
  • 4:23 - 4:26
    यह वास्तव में कैसे चलता है?
  • 4:26 - 4:27
    हमने किया यह कि
  • 4:27 - 4:34
    हमने १३ मॅनहॅट्टन लॉ फर्मों में
    गुप्त रूप से एक जांचकर्ता को भेजा।
  • 4:34 - 4:38
    हमारे जांचकर्ता एक अफ़्रीकी मंत्री
    बन कर गए
  • 4:38 - 4:42
    जो संयुक्त सज्य में घर, नौका, विमान
    खरीदने के लिए
  • 4:42 - 4:46
    कुछ संदिग्ध धन लाना चाहता था।
  • 4:46 - 4:50
    अब चौका देने वाली बात यह है
    कि एक को छोड़कर सभी वकीलों ने
  • 4:50 - 4:55
    हमारे जांचकर्ता को सलाह दी कि
  • 4:55 - 4:57
    वह कैसे अपना संदिग्ध धन
    ले कर आ सकता है।
  • 4:57 - 4:59
    यह सब प्रारंभिक बैठकें थीं,
  • 4:59 - 5:01
    और किसी भी वकील ने हमें अपना
    मुवक्किल नहीं बनाया था,
  • 5:01 - 5:03
    और अवश्य ही मुद्रा का लेन देन नहीं हुआ था,
  • 5:03 - 5:07
    परन्तु यह प्रणाली में समस्या को
    निश्चित ही प्रकट करता है।
  • 5:07 - 5:09
    यह भी महत्वपूर्ण है
  • 5:09 - 5:12
    कि हम इसे केवल व्यक्तिगत
    मामले की तरह न सोचें।
  • 5:12 - 5:15
    यह एक अकेले ऐसे वकील की बात नहीं है
  • 5:15 - 5:18
    जिसने हमारे जांचकर्ता से बात की
    और सुझाव दिए।
  • 5:18 - 5:21
    न ही यह किसी विशिष्ट वरिष्ठ राजनीतिज्ञ
    की बात है
  • 5:21 - 5:23
    जो किसी घोटाला में पकड़ा गया हो।
  • 5:23 - 5:26
    यह बात है एक ऐसी प्रणाली के कार्य की
  • 5:26 - 5:32
    जो भ्रष्टाचार, कर की चोरी, गरीबी और
    अस्थिरता को अधिक मजबूत कर रही है।
  • 5:32 - 5:34
    और इससे जूझने के लिए,
  • 5:34 - 5:35
    हमें खेल बदलना पड़ेगा।
  • 5:35 - 5:38
    हमें खेल के नियम बदलने पड़ेंगे
  • 5:38 - 5:40
    ताकि ऐसा व्यवहार मुश्किल हो जाये।
  • 5:40 - 5:43
    यह शायद निराशा और बर्बादी जैसा दिखे,
  • 5:43 - 5:45
    जैसे कि हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते,
  • 5:45 - 5:47
    जैसे कि कभी कुछ बदला ही नहीं हो,
  • 5:47 - 5:50
    जैसे कि अमीर और रसूखदार लोग
    हमेशा रहेंगे।
  • 5:50 - 5:53
    किन्तु एक प्राकृतिक आशावादी होते हुए
  • 5:53 - 5:56
    मुझे लगता है कि कुछ परिवर्तन होने लगा है।
  • 5:56 - 5:58
    गुज़रे हुए कुछ वर्षों में
  • 5:58 - 6:01
    हमने देखा है जहाँ तक
    कमपनियों के स्वामित्व की बात है
  • 6:01 - 6:03
    अधिक पारदर्शिता की तरफ
    काफी जोर दिया जा रहा है।
  • 6:03 - 6:06
    उत्तरी आयरलैंड में २०१३ में होने वाली
    जी ८ शिखर सम्मलेन में
  • 6:06 - 6:09
    यू के के प्रधान मंत्री डेविड कैमरोन
  • 6:09 - 6:14
    द्वारा यह मामला राजनीतिक कार्यसूची
    में शामिल किया गया था।
  • 6:14 - 6:18
    और उसके बाद से, यूरोपीय संघ
  • 6:18 - 6:20
    राष्ट्रीय स्तर पर यूरोप में कंपनियों पर
  • 6:20 - 6:24
    वास्तविक अधिकार और नियंत्रण,
    के केंद्रीय रजिस्टर बनाए जायेंगे।
  • 6:24 - 6:29
    एक दुखद बात यह है कि यू एस इस में
    इस में बहुत पीछे है।
  • 6:29 - 6:32
    राज्य सभा और सदन में द्विदलीय कानून
  • 6:32 - 6:34
    आरम्भ कर दिया गया है,
  • 6:34 - 6:37
    किन्तु उसमें इतनी प्रगति नहीं हो रही
    जितनी हम देखना चाहते हैं।
  • 6:37 - 6:40
    हम वास्तव में पनामा लीक्स देखना चाहते हैं,
  • 6:40 - 6:44
    अपतटीय संसार की यह बड़ी झलक,
  • 6:44 - 6:49
    संसार और अमेरिका में सब सामने
    लाने के लिए प्रयोग की जा सकती है।
  • 6:49 - 6:54
    ग्लोबल विटनेस में हमारे लिए
    यह परिवर्तन का लम्हा है।
  • 6:54 - 6:58
    हमें आवश्यकता है कि सामान्य लोग भड़क उठें
  • 6:58 - 7:01
    इस व्यवस्था पर जिसके द्वारा लोग
    अपनी पहचान
  • 7:01 - 7:03
    गुप्त कंपनियों के पीछे
    छुपा सकते हैं।
  • 7:03 - 7:07
    हम चाहते हैं कि व्यापारिक नेता
    उठ कर बोलें,
  • 7:07 - 7:10
    "इस तरह की गोपनीयता
    व्यापर के लिए अच्छी नहीं है।"
  • 7:10 - 7:14
    हम चाहते हैं कि राजनीतिक नेता
    समस्या को पहचाने,
  • 7:14 - 7:20
    कानून को परिवर्तित करने के लिए जुट जाएँ
    ताकि इस तरह की गोपनीयता खुल जाये।
  • 7:20 - 7:23
    साथ मिलकर हम इस गोपनीयता
    को समाप्त कर सकते हैं
  • 7:23 - 7:26
    जिसकी वजह से करो की चोरी, भ्रष्टाचार,
  • 7:26 - 7:29
    धनशोधन को पनपने का मौका मिल रहा है।
Title:
पनामा पेपर्स ने उजागर किया सबसे बडा घोटाला| अब क्या?
Speaker:
रॉबर्ट पाल्मर पण
Description:

3 अप्रिल 2016 को उजगरहुआ इतिहासका सबसे बडा घोटाला..रइस और सियासतदानोने अपने देश से दूर करोडो की सम्पत्ती देशके बाहर छिपाई| क्या है इसका मतलब? इसे समजाते है|

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
07:49

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions