Return to Video

सकल घरेलू उत्पाद क्या है?

  • 0:02 - 0:04
    एम आर यूनिवर्सिटी
    अर्थशास्त्र सीखिये, अपने विश्व को समझिए
  • 0:05 - 0:06
    ♪ [संगीत] ♪
  • 0:06 - 0:08
    अर्थशास्त्र के सिद्धान्त
  • 0:09 - 0:12
    सकल घरेलू उत्पाद क्या है?
  • 0:13 - 0:15
    [वाचक] सकल घरेलू उत्पाद क्या है,
  • 0:15 - 0:17
    जिसे जीडीपी कहते हैं?
  • 0:17 - 0:23
    सकल घरेलू उत्पाद
    किसी देश में एक साल में बने सभी सामान
  • 0:23 - 0:25

    और सेवाओं का बाज़ार मूल्य होता है।
  • 0:27 - 0:29
    तैयार माल
  • 0:30 - 0:32
    अर्थव्यवस्था को एक विशाल सुपरमार्केट समझिए
  • 0:32 - 0:35
    जिसमें लाखों तैयार माल हों,
    जैसे पोशाकें, और वॉशिंग मशीन,
  • 0:35 - 0:38
    और सेवाएँ जैसे कुत्ते घुमाना और मालिश।
  • 0:40 - 0:44
    जब भी कोई तैयार माल या सेवा बेची जाती है,
    हम उसका दाम जोड़ देते हैं।
  • 0:45 - 0:49
    साल के अंत में, हम पूरा योग करते हैं...
    यही है सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)।
  • 0:49 - 0:51
    कुछ विवरणों को और ध्यान से देखते हैं।
  • 0:51 - 0:54
    ध्यान दें कि हमने कहा था कि जीडीपी
    बाज़ार मूल्य होता है
  • 0:54 - 0:56
    समस्त तैयार माल और सेवाओं का।
  • 0:56 - 0:58
    तैयार माल या सेवा वह होती है जिसे
  • 0:58 - 1:01
    पुनः किसी और सामान के भाग के रूप में
    नहीं बेचा जा सकता।
  • 1:01 - 1:04
    जब कोई बेकरी आटा, अंडे और मक्खन ख़रीदती है,
  • 1:04 - 1:08
    हम इस बिक्री को जीडीपी में नहीं
    शामिल करते हैं क्योंकि माल तैयार नहीं है।
  • 1:08 - 1:11
    ये मध्यवर्ती सामान हैं,
    जो कि मिलाये जाने पर,
  • 1:11 - 1:14
    तैयार सामान बन जाएँगे - जैसे कि, केक।
  • 1:14 - 1:16
    परंतु यदि कोई उपभोक्ता ऑमलेट बनाने के लिए
    अंडे ख़रीदता है,
  • 1:16 - 1:18
    तब अंडा तैयार सामान है
  • 1:18 - 1:21
    क्योंकि वह किसी और सामान के
    घटक के रूप में फिर नहीं बेचा जाएगा।
  • 1:21 - 1:24
    दूसरे शब्दों में, हमारा जीडीपी सुपरमार्केट
    वास्तविक सुपरमार्केट की तरह है।
  • 1:24 - 1:27
    जीडीपी के हिसाब में हम,
    उपभोक्ता को बेचे गए अंडे तो जोड़ेंगे,
  • 1:28 - 1:31
    और केक भी, मगर वे अंडे जो बेकर ने
    केक बनाने को खरीदे उन्हें नहीं जोड़ेंगे।
  • 1:33 - 1:36
    कुछ ऐसे भी सामान हैं जिनका इस्तेमाल
    अन्य सामान को बनाने में करते हैं,
  • 1:36 - 1:40
    मगर वे तब भी तैयार माल माने जाते हैं।
    इनको पूंजीगत माल कहते हैं।
  • 1:41 - 1:44
    अगर कैटरपिलर ट्रैक्टर बना कर
    किसान को बेचता है,
  • 1:44 - 1:47
    ट्रैक्टर को तैयार सामान माना जाता है।
  • 1:47 - 1:50
    ट्रैक्टर तैयार है और उसका मूल्य
    जीडीपी में शामिल किया जाता है।
  • 1:51 - 1:54
    हालांकि ट्रैक्टर का इस्तेमाल
    अन्य सामान बनाने के लिए करते हैं,
  • 1:54 - 1:57
    उसे फिर से किसी सामान के
    घटक के रूप में नहीं बेचा जाएगा,
  • 1:57 - 1:59
    तो ट्रैक्टर तब भी
    तैयार सामान ही माना जाएगा।
  • 1:59 - 2:00
    ♪ [संगीत] ♪
  • 2:01 - 2:03
    निर्मित सामान
  • 2:03 - 2:06
    सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
    किसी देश में एक साल में बने सभी सामान
  • 2:06 - 2:09
    और सेवाओं का बाज़ार मूल्य होता है।
  • 2:09 - 2:12
    जीडीपी में केवल उत्पादन शामिल होता है।
  • 2:12 - 2:15
    यदि कोई पुराना मकान इस साल बेचा गया,
    वह जीडीपी में नहीं शामिल किया जाता
  • 2:15 - 2:21
    क्योंकि मकान इस साल नहीं बना। नए मकानों
    की बिक्री ही जीडीपी में शामिल होती है।
  • 2:22 - 2:24
    ♪ [संगीत] ♪
  • 2:25 - 2:26
    देश के अंदर
  • 2:27 - 2:31
    जीडीपी में देश के अंदर बनाए गए
    सामान और सेवाओं की ही गिनती की जाती है।
  • 2:32 - 2:35
    यदि आप फ़्रांस से आयातित
    वाइन की बोतल खरीदते हैं,
  • 2:35 - 2:38
    वह फ़्रांस के जीडीपी में जोड़ा जाएगा
    अमरीका की जीडीपी में नहीं।
  • 2:39 - 2:41
    दूसरी ओर, अमरीका में बना
    एक कंप्यूटर
  • 2:41 - 2:45
    जिसका निर्यात फ्रांस को किया गया हो
    अमरीका के जीडीपी में जोड़ा जाता है।
  • 2:45 - 2:47
    ♪ [संगीत] ♪
  • 2:47 - 2:49
    बाज़ार मूल्य
  • 2:51 - 2:53
    परिभाषा पर एक बार और वापस जाते हैं,
  • 2:53 - 2:56
    आर्थिक उत्पादन के उपायों के रूप में
    जीडीपी की कुछ सीमाओं को देखने के लिए।
  • 2:56 - 2:59
    सकल घरेलू उत्पाद
    किसी देश में एक साल में बने सभी सामान
  • 2:59 - 3:01
    और सेवाओं का बाज़ार मूल्य होता है।
  • 3:02 - 3:05
    अगर माल बाज़ार में बेचा और ख़रीदा नहीं जाता
  • 3:05 - 3:07
    तब उसे सामान्यतः
    जीडीपी में नहीं गिना जाता है।
  • 3:07 - 3:09
    क्यों नहीं? जैसे
  • 3:09 - 3:12
    अमरीका में निर्मित नाश्ते के सामान का
    बाज़ार मूल्य गिनना आसान है
  • 3:12 - 3:14
    कम से कम सैद्धान्तिक तौर पर।
  • 3:14 - 3:17
    जब भी कोई बॉक्स बिके तब उसका दाम जोड़ लें।
  • 3:18 - 3:22
    चूंकि बाज़ार भाव देखा जा सकता है,
    लगभग हर ध्यान से गिनने वाला सांख्यिकीविद
  • 3:22 - 3:24
    एक ही परिणाम पर पहुंचेगा।
  • 3:24 - 3:28
    परंतु, बाज़ार भाव की अनुपस्थिति में,
    कोई आसान और सर्वमान्य विधि नहीं है
  • 3:28 - 3:30
    यह गणना करने की कि माल की कीमत क्या होगी।
  • 3:30 - 3:34
    उदाहरण के लिए, पोलर भालू
    जीडीपी में नहीं गिने जाते हैं।
  • 3:34 - 3:36
    सांख्यिकीविद और अर्थशास्त्री
    जो जीडीपी की गणना करते हैं
  • 3:36 - 3:38
    वे पोलर भालुओं के विरुद्ध नहीं हैं।
  • 3:38 - 3:43
    समस्या यह है कि यह जानने की कोई सरल विधि
    नहीं है कि पोलर भालू कितने कीमती हैं।
  • 3:44 - 3:46
    चूँकि जीडीपी में पोलर भालू नहीं शामिल हैं
  • 3:46 - 3:49
    इसका यह मतलब नहीं कि हम
    पोलर भालुओं से प्यार नहीं कर सकते।
  • 3:49 - 3:51
    और अगर पोलर भालू जीडीपी में शामिल होते भी,
  • 3:51 - 3:54
    उससे हमें उन्हें प्यार करने की
    ज़रूरत नहीं थी।
  • 3:54 - 3:57
    अंततः, जीडीपी, बस एक संख्या है।
    मगर एक उपयोगी संख्या।
  • 3:57 - 4:01
    अगले कुछ वीडियो में हम दिखाएंगे कि कैसे
    जीडीपी संख्या का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • 4:01 - 4:03
    जीवन स्तर के मापक के रूप में।
  • 4:03 - 4:07
    मगर उस सबके लिए हमें अंतर करना पड़ेगा
    नोमिनल जीडीपी में,
  • 4:07 - 4:11
    जिसकी हमने अभी चर्चा की है, और
    वास्तविक जीडीपी में। इसलिए ट्यून किए रहिए।
  • 4:12 - 4:16
    [वाचक] यदि आप स्वयं की परीक्षा करना
    चाहते हैं, तो "अभ्यास प्रश्नों" पर जाइए।
  • 4:16 - 4:20
    या, अगर आगे जाने को तैयार हैं, तब
    "अगले वीडियो पर जाएँ" पर क्लिक करिए।
  • 4:23 - 4:26
    आप MRUniversity.com पर भी
    जा सकते हैं
  • 4:26 - 4:28
    वीडियो और अन्य संसाधनों की
    सम्पूर्ण लाइब्रेरी देखने के लिए।
  • 4:29 - 4:30
    ♪ [संगीत] ♪
Title:
सकल घरेलू उत्पाद क्या है?
Description:

more » « less
Video Language:
English
Team:
Marginal Revolution University
Project:
Macro
Duration:
04:36

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions