Return to Video

लौरा ट्राइस की सलाह हम सभी को धन्यवाद कहना चाहिए

  • 0:00 - 0:04
    नमस्ते, मैं यहाँ आपसे प्रशंसा, आभार और धन्यवाद के
  • 0:04 - 0:07
    महत्व के बारे में बातें करने आयी हूँ,
  • 0:07 - 0:09
    और इसे विशिष्ट और वास्तविक रखेंगे |
  • 0:09 - 0:11
    और जिस तरह इसमें मेरे रूचि बढ़ी वो था,
  • 0:11 - 0:14
    मैंने खुद में देखा जब मैं बड़ी हो रही थी,
  • 0:14 - 0:15
    और कुछ सालो पहले तक,
  • 0:15 - 0:17
    कि मैं किसी को धन्यवाद कहना चाहती थी,
  • 0:17 - 0:18
    मैं उनकी प्रंशसा करना चाहती थी,
  • 0:18 - 0:20
    मैं उनसे अपनी प्रशंसा सुनना चाहती थी
  • 0:20 - 0:22
    और वहीँ रुक गयी होती |
  • 0:22 - 0:25
    और मैंने खुद से पूछा, क्यों?
  • 0:25 - 0:27
    मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई |
  • 0:27 - 0:29
    और फिर मेरा सवाल बन गया,
  • 0:29 - 0:31
    क्या मैं अकेली हूँ जो ये करती है?
  • 0:31 - 0:32
    तो मैंने जानने की ठानी |
  • 0:32 - 0:35
    मैं भाग्यशाली थी कि मैंने पुनर्वसन केंद्र में काम किया,
  • 0:35 - 0:38
    मुझे उन लोगो को जानने का मौका मिला जिनका जीवन और मृत्यु नशे की जकड़ में था |
  • 0:38 - 0:42
    और कभी कभी यह् इतना साधारण होता था कि
  • 0:42 - 0:47
    उनका सबसे बड़ा दुख था कि उनके पिता की मृत्यु हो गई बिना कभी कहे कि उन्हें उन पर गर्व था |
  • 0:47 - 0:49
    लेकिन उन्होंने यह परिवार और दोस्तों से सुना था
  • 0:49 - 0:52
    कि उनके पिता ने बाकी सबसे कहा था कि उन्हें उन पर गर्व है,
  • 0:52 - 0:53
    लेकिन कभी अपने बेटे से नहीं कहा |
  • 0:53 - 0:56
    ऐसा हुआ क्युंकि उन्हें पता ही नहीं था कि उनका बेटा यह सुनना चाहता है |
  • 0:56 - 1:00
    तो मेरा सवाल है, हम उन चीजों के लिए क्यों नही पूछते जो हमे चाहिए?
  • 1:00 - 1:02
    मैं एक सज्जन को जानती हूँ जो 25 सालो से शादीशुदा है
  • 1:02 - 1:04
    जो तड़प रहे है अपनी पत्नी से सुनने के लिए,
  • 1:04 - 1:07
    "धन्यवाद घर के आजीविका चलने के लिए जिससे मैं बच्चो के साथ घर में रह सकी"
  • 1:07 - 1:08
    लेकिन पूछेंगे नहीं |
  • 1:08 - 1:10
    मैं एक महिला को जानती हूँ जो इसमें अच्छी है |
  • 1:10 - 1:12
    वह, हफ्ते में एक बार, अपने पति से मिल कर कहती है,
  • 1:12 - 1:16
    "मैं सच में चाहुंगी कि तुम मुझे धन्यवाद करो उन सब चीजों के लिए जो मैंने घर में और बच्चो के साथ की"
  • 1:16 - 1:19
    और वो शुरू हो जाते है "यह बढ़िया है, यह बढ़िया है"
  • 1:19 - 1:21
    और प्रशंसा सच में वास्तविक होनी चाहिए,
  • 1:21 - 1:23
    लेकिन वो उसकी जिम्मेदारी लेती है |
  • 1:23 - 1:26
    और मेरे एक मित्र, अप्रिल, जिन्हें में नर्सरी से जानती हूँ,
  • 1:26 - 1:29
    वो बच्चों को उनका काम करने के लिए धन्यवाद करती है |
  • 1:29 - 1:31
    और कहती है "मैं क्यों ना धन्यवाद करू, भले ही उन्हें ये करना ही है ? "
  • 1:31 - 1:33
    तो सवाल है कि मैं क्यों इसे रोक रही थी?
  • 1:33 - 1:34
    क्यों दुसरे लोग इसे रोक रहे थे ?
  • 1:34 - 1:37
    मैं कह सकती हूँ कि "मुझे कैसा खाना चाहिए,
  • 1:37 - 1:40
    मुझे जूते 6 नंबर के चाहिए "लेकिन मैं नहीं कहूँगी,
  • 1:40 - 1:42
    "क्या तुम इस तरह मेरी तारीफ करोगे?"
  • 1:42 - 1:46
    और ये इसीलिए क्युंकि मैं आपको अपने बारे में बता रही हूँ |
  • 1:46 - 1:48
    मैं आपको बता रही हूँ कि मैं कहाँ असुरक्षित हूँ |
  • 1:48 - 1:50
    मैं आपको बता रही हूँ कि मुझे कहाँ आपकी मदद चाहिए |
  • 1:50 - 1:53
    और आपसे ऐसे बर्ताव कर रही हूँ, मेरे अंदुरनी क्षेत्र में,
  • 1:53 - 1:55
    जैसे आप मेरे दुश्मन है |
  • 1:55 - 1:57
    क्युंकि आप मेरे में जान कर क्या कर सकते हैं?
  • 1:57 - 1:59
    आप मेरी उपेक्षा कर सकते हैं |
  • 1:59 - 2:00
    आप इसका दुरूपयोग कर सकते हैं |
  • 2:00 - 2:02
    या असल में आप मेरी जरूरत पूरी कर सकते हैं |
  • 2:02 - 2:04
    और मैं अपनी सायकल को दुकान ले गयी - मुझे ये अच्छा लगा --
  • 2:04 - 2:07
    वही सायकल, और वहां पर वो चक्को को सीधा करते हैं |
  • 2:07 - 2:09
    उस आदमी ने कहा "क्या आप जानती है, चक्को को कब सीधा करते है "
  • 2:09 - 2:10
    यह सायकल को पहले काफी बेहतर बनायेगा"
  • 2:10 - 2:12
    मैंने वही सायकल वापस ली,
  • 2:12 - 2:15
    और उन्होंने चक्को के छोटे मोटे टेड़ेपन को ठीक कर दिया
  • 2:15 - 2:18
    यह सायकल ठाई साल पुरानी थी, और अब नयी के समान हो गयी |
  • 2:18 - 2:20
    तो मैं आप सबको चुनौती दूंगी |
  • 2:20 - 2:22
    मैं चाहती हूँ आप अपने चक्को को सीधा करे:
  • 2:22 - 2:25
    और ईमानदार रहे उस प्रशंसा के बारे में जो आप सुनना चाहता हैं |
  • 2:25 - 2:27
    आप क्या सुनना चाहते है? घर में पत्नी के पास जाइये,
  • 2:27 - 2:29
    उससे पूछिए, उसे क्या चाहिए ?
  • 2:29 - 2:31
    घर में अपने पति के पास जाइये -- उसे क्या चाहिए?
  • 2:31 - 2:34
    घर जाइये और ये सवाल पूछिए और फिर अपने आसपास के लोगो की मदद कीजिये |
  • 2:34 - 2:35
    और यह आसान है |
  • 2:35 - 2:37
    और हम इसकी चिंता क्यों करे?
  • 2:37 - 2:38
    हम विश्व शांति की बाते करते हैं |
  • 2:38 - 2:41
    हम विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न भाषाओ के साथ विश्व में कैसे शांति हो सकती है?
  • 2:41 - 2:45
    मैं सोचती हूँ यह घर से शुरू होती है, एक ही छत के नीचे |
  • 2:45 - 2:47
    तो चलिए इसे अपने आसपास ठीक करते है
  • 2:47 - 2:49
    और मैं आप सभी श्रोताओ का धन्यवाद करती हूँ
  • 2:49 - 2:51
    अच्छे पति, अच्छी माँ,
  • 2:51 - 2:53
    दोस्त, बेटी, बेटा होने के लिए |
  • 2:53 - 2:54
    और शायद किसी ने आप से कभी नहीं कहा,
  • 2:54 - 2:56
    लेकिन आपने सच में बहुत अच्छा काम किया हैं |
  • 2:56 - 2:59
    और धन्यवाद यहाँ आने के लिए,
  • 2:59 - 3:02
    और अपने विचारों से दुनिया बदलने के लिए |
  • 3:02 - 3:04
    धन्यवाद |
  • 3:04 - 3:11
    (अभिवादन)
Title:
लौरा ट्राइस की सलाह हम सभी को धन्यवाद कहना चाहिए
Speaker:
Laura Trice
Description:

इस 3 मिनट के भ्रामक व्याख्यान में, डा. लौरा ट्राइस जादुई शब्द "धन्यवाद" की शक्ति के बारे में बताती है -- मित्रता को घनिष्ट बनाने में, रिश्तों को सुधरने में, यह निश्चित करने में कि दूसरों लोगो को पता चले कि वो कितने महत्वपूर्ण है आपके लिए | कोशिश कीजिये |

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
03:11
Omprakash Bisen added a translation

Hindi subtitles

Revisions