0:00:07.990,0:00:10.191 किसी भी शारीरिक कौशल में[br]माहिर होने के लिये, 0:00:10.191,0:00:12.001 चाहे वो घिरनी खाना हो, 0:00:12.001,0:00:13.080 कोई साज़ बजाना हो, 0:00:13.080,0:00:14.671 या गेंदबाज़ी करना हो, 0:00:14.671,0:00:16.100 अभ्यास करना पड़ता है। 0:00:16.100,0:00:20.371 सुधर करने के लक्ष्य से एक क्रिया को[br]बार-बार करने को अभ्यास करना कहते हैं, 0:00:20.371,0:00:24.580 जो हमें उसे ज़्यादा आसानी, गति,[br]और आत्मविश्वास से करने में मदद करता है। 0:00:24.580,0:00:29.870 तो अभ्यास हमारे दिमाग में ऐसा क्या करता है[br]जिससे हम और कुशल होते जाते हैं? 0:00:29.870,0:00:32.550 हमारे दिमाग में दो तरह के [br]तंत्रिका ऊतक होते हैं: 0:00:32.550,0:00:33.443 धूसर पदार्थ 0:00:33.443,0:00:35.070 और श्वेत पदार्थ। 0:00:35.070,0:00:37.881 धूसर पदार्थ संकेतों और[br]संवेदी उत्तेजनाओं को 0:00:37.881,0:00:41.671 तंत्रिका कोशिकाओं की ऒर निर्देशित करते[br]हुए मस्तिष्क मे जानकारी नियंत्रित करता है 0:00:41.671,0:00:46.701 जबकि श्वेत पदार्थ ज़्यादातर वसीय ऊतक[br]और स्नायु तंत्रों से बना होता है। 0:00:46.701,0:00:48.650 हमारे शरीर को चलाने के लिये, 0:00:48.650,0:00:51.551 जानकारी को मस्तिष्क के[br]धूसर पदार्थ से 0:00:51.551,0:00:52.948 रीढ़ की हड्डी से होते हुए, 0:00:52.948,0:00:56.191 अक्षतंतु कहलाने वाले स्नायु तंत्र की[br]श्रृंखला के माध्यम से 0:00:56.191,0:00:58.193 मांसपेशियों तक का सफर[br]तय करना होता है। 0:00:58.193,0:01:04.113 तो अभ्यास या पुनरावृत्ति हमारे मस्तिष्क के[br]आंतरिक कार्य को कैसे प्रभावित करता है? 0:01:04.113,0:01:06.262 श्वेत पदार्थ में मौजूद अक्षतंतु 0:01:06.262,0:01:09.262 एक वसीय तत्व में लिपटे होते हैं[br]जिसे माइलिन कहते हैं। 0:01:09.262,0:01:14.721 और ये माइलिन आवरण, या म्यान है,[br]जो अभ्यास से बदलता है। 0:01:14.721,0:01:18.422 माइलिन बिजली के तारों पर[br]रोधन के समान है। 0:01:18.422,0:01:22.612 ये मस्तिष्क द्वारा प्रयोग किये जाने वाले[br]विद्युत संकेतों में से ऊर्जा हानि रोकता है 0:01:22.612,0:01:26.243 जिससे वो तंत्रिका मार्ग पर[br]ज़्यादा कुशलता से चलते हैं। 0:01:26.243,0:01:30.653 चूहों पर हुए हाल ही के कुछ शोध कहते हैं[br]कि किसी शारीरिक गति का दोहराव 0:01:30.653,0:01:36.013 माइलिन म्यान की उन परतों को बढ़ा देता है[br]जो अक्षतंतु का रोधन करती हैं। 0:01:36.013,0:01:40.453 और जितनी ज़्यादा परतें, उतना ज़्यादा[br]अक्षतंतु श्रृंख्ला के आस-पास रोधन होता है 0:01:40.453,0:01:43.313 जिससे जानकारी के लिये एक तरह का[br]उत्तम हाईवे बन जाता है 0:01:43.313,0:01:46.163 जो आपके मस्तिष्क को आपकी [br]मांसपेशियों से जोड़ देता है। 0:01:46.163,0:01:48.112 तो जहाँ बहुत से खिलाड़ी और कलाकार 0:01:48.112,0:01:50.893 अपनी सफलता का श्रेय अपनी[br]मांसपेशियों की स्मृति को देते हैं 0:01:50.893,0:01:54.003 दरअसल, मांसपेशियों की कोई[br]स्मरणशक्ति होती ही नहीं है। 0:01:54.003,0:01:57.263 वो तो तंत्रिका मार्ग का[br]माइलिनीकरण हो सकता है 0:01:57.263,0:02:00.215 जो इन खिलाड़ियों और कलाकारों को[br]ज़्यादा तेज़ और कुशल 0:02:00.215,0:02:04.743 तंत्रिका मार्ग के द्वारा[br]उनकी श्रेष्ठता प्रदान करता है। 0:02:04.743,0:02:06.593 बहुत से सिद्धान्त उन घंटों, दिनों, 0:02:06.593,0:02:10.715 यहाँ तक कि उन वर्षों की मात्रा[br]निर्धारित करने की कोशिश करते हैं, 0:02:10.715,0:02:13.318 जो किसी कौशल में निपुणता[br]हासिल करने के लिये लगते हैं। 0:02:13.318,0:02:15.747 हमारे पास वो निर्धारित मात्रा[br]तो अभी तक नहीं है, 0:02:15.747,0:02:20.368 लेकिन हम ये जानते हैं कि निपुणता केवल[br]कुछ घंटो के अभ्यास के बारे में नहीं है। 0:02:20.368,0:02:24.268 उस अभ्यास की गुणवत्ता और[br]प्रभावशीलता के बारे में भी है। 0:02:24.268,0:02:26.083 प्रभावशाली अभ्यास नियमित होता है, 0:02:26.083,0:02:27.596 अत्यधिक केंद्रित होता है, 0:02:27.596,0:02:29.947 और उन चीज़ों या कमज़ोरियों[br]पर वार करता है 0:02:29.947,0:02:34.153 जो किसी व्यक्ति की वर्तमान क्षमताओं[br]को श्रेष्ठ बनने से रोक रही होती हैं। 0:02:34.153,0:02:36.244 तो अगर प्रभावशाली अभ्यास मुख्य है, 0:02:36.244,0:02:39.315 क्या हम अपने अभ्यास के समय से[br]अधिकतम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं? 0:02:39.315,0:02:41.085 इन सुझावों को आज़मा कर देखिये। 0:02:41.085,0:02:43.305 अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कीजिये। 0:02:43.305,0:02:47.175 जो चीज़ें संभवतः ध्यान भटका सकती हैं, उनको[br]कम से कम कीजिये, कंप्यूटर या टीवी बन्द 0:02:47.175,0:02:49.844 और अपने मोबाइल फ़ोन को[br]एयरप्लेन मोड पर रखिये। 0:02:49.844,0:02:54.304 एक शोध में शोधकर्ताओं ने[br]पढ़ते हुए २६० छात्रों पर गौर किया। 0:02:54.304,0:02:55.364 औसतन, 0:02:55.364,0:03:00.275 वो छात्र एक बार में छह मिनट ही[br]अपने काम पर लगे रह पाए। 0:03:00.275,0:03:03.155 लैपटॉप, स्मार्टफोन, और[br]विशेष रूप से फेसबुक 0:03:03.155,0:03:05.655 सबसे ज़्यादा ध्यान भटकने की जड़ थे। 0:03:05.655,0:03:07.855 धीरे-धीरे या धीमी गति में शुरुआत कीजिये। 0:03:07.855,0:03:12.865 सामंजस्य पुनरावृत्ति से बनता है,[br]चाहे वह सही हो या गलत। 0:03:12.865,0:03:16.465 अगर आप धीरे-धीरे[br]गुणी पुनरावृत्ति की गति बढ़ायेंगे, 0:03:16.465,0:03:18.985 तो उसको सही तरह से करने का[br]बेहतर संयोग होगा। 0:03:18.985,0:03:23.796 फिर, नियमित अन्तराल के साथ अक्सर[br]पुनरावृत्ति, अन्यन्त श्रेष्ठ कलाकारों के 0:03:23.796,0:03:26.186 अभ्यास का सामान्य तरीका होता है। 0:03:26.186,0:03:29.606 शोध दिखाते हैं कि बहुत से शीर्ष खिलाड़ी,[br]संगीतकार, और नर्तक 0:03:29.606,0:03:34.816 अपनी कला से जुड़ी गतिविधियों पर[br]हर सप्ताह ५०-६० घंटे व्यतीत करते हैं। 0:03:34.816,0:03:37.637 कई लोग, प्रभावशाली अभ्यास में[br]प्रयोग होने वाले समय को 0:03:37.637,0:03:41.906 रोज़ाना सीमित अवधि के कई[br]अभ्यास सत्रों में विभाजित करते हैं। 0:03:41.906,0:03:45.457 और अन्त में, सुस्पष्ट विस्तार में[br]अपने मस्तिष्क में अभ्यास कीजिये। 0:03:45.457,0:03:48.148 ये थोड़ा आश्चर्यजनक है,[br]लेकिन बहुत से शोध ये बताते हैं 0:03:48.148,0:03:50.898 कि किसी शारीरिक गति के[br]कायम होने के बाद, 0:03:50.898,0:03:54.304 मात्र उसकी कल्पना करके[br]उसे सुदृढ़ बनाया जा सकता है। 0:03:54.304,0:03:59.917 एक शोध में, बास्केटबॉल के १४४ खिलाड़ियों को[br]दो समूहों में विभाजित किया गया। 0:03:59.917,0:04:03.577 समूह अ ने एक हाथ से बॉल[br]फेंकने का शारीरिक अभ्यास किया, 0:04:03.577,0:04:06.857 जबकि समूह ब ने[br]केवल मानसिक अभ्यास किया। 0:04:06.857,0:04:09.816 जब दो सप्ताह के इस परीक्षण के अन्त में[br]उनका इम्तेहान लिया गया, 0:04:09.816,0:04:13.247 तो दोनों समूहों के माध्यम[br]व अनुभवी खिलाड़ी 0:04:13.247,0:04:16.977 लगभग समान रूप से ही उन्नत हुए थे। 0:04:16.977,0:04:20.287 जैसे-जैसे वैज्ञानिक हमारे मस्तिष्क के[br]रहस्यों को सुलझाने के करीब जायेंगे, 0:04:20.287,0:04:24.458 प्रभावशाली अभ्यास की हमारी[br]समझ केवल सुधरेगी ही। 0:04:24.458,0:04:27.788 इतने, प्रभावशाली अभ्यास ही हमारा[br]सबसे अच्छा तरीका है, 0:04:27.788,0:04:29.698 अपनी व्यक्तिगत सीमाओं से आगे बढ़ने, 0:04:29.698,0:04:31.198 नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने, 0:04:31.198,0:04:35.188 और अपनी क्षमता को[br]अधिकतम बनाने के लिये।