♪ [संगीत] ♪
[वाचक] सकल घरेलू उत्पाद,
जिसे जीडीपी कहते हैं, क्या होता है?
किसी देश में एक साल में बने सभी सामान
और सेवाओं का बाज़ार मूल्य
सकल घरेलू उत्पाद होता है।
अर्थव्यवस्था को एक विशाल सुपरमार्केट समझिए
जिसमें लाखों तैयार माल हों,
जैसे पोशाकें, और वॉशिंग मशीन,
और सेवाएँ जैसे कुत्ते घुमाना और मालिश।
जब भी कोई तैयार माल या सेवा बेची जाती है,
हम उसका दाम जोड़ देते हैं।
साल के अंत में, हम पूरा योग करते हैं...
यही है जीडीपी।
कुछ विवरणों को और ध्यान से देखते हैं।
ध्यान दें की हमने कहा था की जीडीपी
बाज़ार मूल्य होता है
समस्त तैयार माल और सेवाओं का।
तैयार माल या सेवा वह होती है जिसे
पुनः किसी और सामान के भाग के रूप में
नहीं बेचा जा सकता।
जब कोई बेकरी आटा, अंडे और मक्खन ख़रीदती है,
हम इस बिक्री को जीडीपी में नहीं
शामिल करते हैं क्योंकि माल तैयार नहीं है।
ये मध्यवर्ती सामान हैं,
जो कि मिलाये जाने पर,
तैयार सामान बन जाएँगे - जैसे कि, केक।
परंतु यदि कोई उपभोक्ता ऑमलेट बनाने के लिए
अंडे ख़रीदता है,
तब अंडा तैयार सामान है
क्योंकि वह किसी और सामान के
घटक के रूप में फिर नहीं बेचा जाएगा।
दूसरे शब्दों में, हमारा जीडीपी सुपरमार्केट
वास्तविक सुपरमार्केट की तरह है।
जीडीपी के हिसाब में हम,
उपभोक्ता को बेचे गए अंडे तो जोड़ेंगे,
और केक भी, मगर वे अंडे जो बेकर ने
केक बनाने को खरीदे उन्हें नहीं जोड़ेंगे।
कुछ ऐसे भी सामान होते हैं जिनका इस्तेमाल
अन्य सामान बनाने को करते हैं,
मगर वे तब भी तैयार माल माने जाते हैं।
इनको पूंजीगत माल कहते हैं।
अगर कैटरपिलर ट्रैक्टर बना कर
किसान को बेचता है,
ट्रैक्टर को तैयार सामान माना जाता है।
ट्रैक्टर तैयार है और उसका मूल्य
जीडीपी में शामिल किया जाता है।
हालांकि ट्रैक्टर का इस्तेमाल
अन्य सामान बनाने के लिए करते हैं,
उसे फिर से किसी सामान के
घटक के रूप में नहीं बेचा जाएगा,
तो ट्रैक्टर तब भी
तैयार सामान ही माना जाएगा।
♪ [संगीत] ♪
किसी देश में एक साल में बने सभी सामान
और सेवाओं का बाज़ार मूल्य
सकल घरेलू उत्पाद होता है।
जीडीपी में केवल उत्पादन शामिल होता है।
यदि कोई पुराना मकान इस साल बेचा गया,
वह जीडीपी में नहीं शामिल किया जाता
क्योंकि मकान इस साल नहीं बना। नए मकानों
की बिक्री ही जीडीपी में शामिल होती है।
♪ [संगीत] ♪
जीडीपी में देश के अंदर बनाए गए
सामान और सेवाओं की ही गिनती की जाती है।
यदि आप फ़्रांस से आयातित
वाइन की बोतल खरीदते हैं,
वह फ़्रांस के जीडीपी में जोड़ा जाएगा
हमारे जीडीपी में नहीं।
दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र में बना
एक कंप्यूटर
जिसका निर्यात फ्रांस को किया गया हो
यूएस के जीडीपी में जोड़ा जाता है।
♪ [संगीत] ♪
परिभाषा पर एक बार और वापस जाते हैं,